आतंकियों के दांत खट्टे करने वाले दिल्ली पुलिस के जाबांज इंस्पेक्टर हीरालाल बालियान का किया गया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान), NIT:

आतंकियों के दांत खट्टे करने वाले दिल्ली पुलिस के जाबांज इंस्पेक्टर हीरालाल बालियान का किया गया सम्मान | New India Times

करीब 17 सालों से दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात रहकर खूंखार आतंकवादियों को निपटाने, पकड़ने- पकड़वाने में जुटे इंस्पेक्टर हीरालाल बालियान आज राजस्थान के बगड़िया बाल विद्या निकेतन पधारे जहां निकेतन परिवार की ओर से भारत के माँ के जाबांज सपूत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
संस्था सचिव पवन गोयनका, प्राचार्या मधुलिका मिश्रा, मॉन्टेसरी प्रभारी अनिता सिंह, वाणिज्य अधिष्ठाता विपिन शर्मा, कार्यालय सहायक हेमन्त वर्मा, योग प्रशिक्षक विमल पारीक ने साफा व माला समर्पण कर वीर जवान का सम्मान किया।
इस कार्यक्रम संचालन लेखाधिकारी शुभकरण शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध खिलाड़ी हरिशंकर मिश्रा भी उपस्थित थे।
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये हीरालाल ने कहा की आतंकवाद देश के लिये कैंसर है और इसका जड़ से खात्मा होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि हीरा लाल ने दिल्ली के बटला हाउस में आतंकवादियों के साथ शहीद हुए इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के हत्यारे और आठ साल से वांछित 15 लाख रुपये के इनामी आतंकवादी अरिज (आरिज) उर्फ जुनैद को पकड़ने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
खूंखार और चार लाख रुपये के इनामी अब्दुल सुबहान कुरैशी उर्फ तौकीर को घेरकर कानून के शिकंजे में लाने वाले दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इस जांबाज इंस्पेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि मैं 57 साल की उम्र में भी दौड़ रहा हूं, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं। यह निरन्तर मेहनत व लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिये शॉर्ट कट नहीं अपनायें निरंतर लगन और मेहनत से कार्य करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.