हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष व्यवस्था, 17 फरवरी तक हज हाउस में होगा टीकाकरण | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


हज यात्रियों की सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि हज यात्रियों के दल का टीकाकरण 13 फरवरी से प्रारंभ कर दिया गया है, जो 17 फरवरी तक चलेगा।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह चिकित्सकीय दल सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन स्थित मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के हज हाउस में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक टीकाकरण करेगा।

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि हज यात्रियों को मेनिन्जाइटिस एवं पोलियो के टीके लगाए जा रहे हैं। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को अतिरिक्त रूप से इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्रत्येक यात्री को हेल्थ कार्ड भी प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। जो हज यात्री 17 फरवरी तक हज हाउस में टीकाकरण से वंचित रह जाएंगे, वे जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में जाकर टीका लगवा सकेंगे।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित और स्वस्थ यात्रा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.