धौलपुर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही करते हुए चम्बल रेता निकासी के रास्तों को जेसीबी से गहरे गड्ढे खुदवा कर करवाया बंद | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही करते हुए चम्बल रेता निकासी के रास्तों को जेसीबी से गहरे गड्ढे खुदवा कर करवाया बंद | New India Times

धौलपुर में चंबल घड़ियाल संरक्षित क्षेत्र से बजरी दोहन को लेकर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि धौलपुर में प्रतिबंधित चम्बल बजरी निकासी करने वालों के विरुद्ध जिला पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार कार्यवाही कर रही है। धौलपुर पुलिस ने और सख्ती करते हुए वन विभाग की टीम के साथ चम्बल के शंकरपुर, भूडा, घेर व भमरौली घाटों से आने वाले रास्तों को जेंसीबी से बंद करा दिया है, इन घाटों से आने वाले रास्तों में गहरे गड्डे खुदवा दिये हैं। पुलिस को सूचना मिली कि चम्बल नदी के इन घाटों से बजरी भरकर ट्रैक्टर निकलते हैं जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंबल नदी से आने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। जिससे चंबल नदी से बजरी का किसी प्रकार का परिवहन न हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.