इरशाद आलम, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
गुरुवार को थाना परिसर में नवागत थाना प्रभारी जगोतिन मसराम द्वारा आगामी तीज-त्योहार, महादेव मेला एवं महाशिवरात्रि को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कामिनी ठाकुर एवं एसडीओपी सुनील बरकडे ने की। बैठक में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे एवं जेई दुर्गेश डेहरिया उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने त्योहारों को शांति, सौहार्द, अपनत्व और आत्मीयता के साथ मिलजुलकर मनाने की शपथ ली। साथ ही 12 से 16 फरवरी तक बाहर से आने वाले वाहनों से अस्थायी अतिक्रमण शुल्क न लेने का निर्णय लिया गया।
अंत में उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया।

