मुरादाबाद जिला चिकित्सालय का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद जिला चिकित्सालय का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

मुरादाबाद जिला चिकित्सालय में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।

बता दें कि मुरादाबाद दौरे पर आये उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह आज सुबह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सबसे पहले जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और उसके उपरांत जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब और जिला चिकित्सालय के रसोईघर और लॉन्ड्री का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी सेवा अवधि बढ़ाए जाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भी दिया मगर स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कह दिया कि आपका कंपनी से कांटेक्ट था और कांटेक्ट खत्म हो गया है तो इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएमएस सहित कई प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।

By nit