आदिवासी एकता परिषद के वार्षिक सांस्कृतिक महासम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर नंदूरबार जिले में हुआ बैठक का आयोजन | New India Times

बंसीलाल भामरे, ब्यूरो चीफ, नंदूरबार (महाराष्ट्र), NIT:आदिवासी एकता परिषद के वार्षिक सांस्कृतिक महासम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर नंदूरबार जिले में हुआ बैठक का आयोजन | New India Times

महाराष्ट्र के पालघर में आगामी जनवरी में प्रस्तावित आदिवासी एकता परिषद के वार्षिक सांस्कृतिक महासम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर नंदूरबार जिले के ग्राम काठी में 12 नवंबर को जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। बता दें कि, एकता परिषद पिछले 26 वर्षों से देश में आदिवासियों की भाषा, उनके अस्तित्व, आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता, उनकी संस्कृति, इतिहास तथा प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर प्रभावी रूप से वैचारिक आंदोलन चला रही है। इसे बढ़ावा देने के लिए परिषद प्रतिवर्ष 13-15 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक महासम्मेलन का आयोजन करता है। जनवरी 2020 में पालघर जिला महाराष्ट्र में 27 वां महासम्मेलन प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर फिल्हाल बैठकों का दौर चल रहा है। इसी क्रम में नंदूरबार जिले के कार्यकर्ताओं की काठी तहसील अक्कलकुआं में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में परिषद के संरक्षक वाहरू सोनवणे, सी.के. पाडवी, राजीव पावरा, करमसिंह पाडवी, अभिजीत वसावे, के.के. पावरा, दामु ठाकरे, रमेश नाईक, करण पावरा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article