ईद-ए-मिलादुन्नाबी के अवसर पर पूरे अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

ईद-ए-मिलादुन्नाबी के अवसर पर पूरे अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी | New India Times

नबी की योमे पैदाईश के मैके पर झूम उठा कस्बा अमीर नगर मोहम्मद पुर, अमीर नगर मदरसा जीनते मदीना नूरी मस्जिद से हजारों की तदाद में लोगों ने जुलुसे मोहम्मदी में हिस्सा लिया और अपने निजी वाहन जैसे ट्रैक्टर, कार, मोटर साइकिल को जुलुसे मोहम्मदी में शरीक किया और जुलूस को गांव की प्रतयेक गली में धुमाया। जुलूस के दौरान छोटे -छोटे बच्चों ने नात शरीफ़ पेश की। हर बच्चे और बडों की जुबान पर नारे तकबीर नारे रिसालत की सादाएं गूँज रही थीं जिससे ये मालूम हो रहा था कि नबी की योमेपैदाइश से लोग दिलों जान से कुर्बान नज़र आ रहे हैं। वहीं हाफिज नईम ने मदरसा अनबारुल कुरान से बहुत ही सुकून के साथ जुलूस निकाला और लोगों ने लंगर खाना भी किया। जुलूस में शिरकत करवाने वाले मैलाना सज्जाद रजा, मौलाना कासिम रजा, हाफिज जकील खान, हाफिज मोहम्मद आरिफ रजा, शबनूर रजा, शोएब रजा और मौलाना युनूश रजा ने सलातो सलाम पढ कर के जुलूस का समापन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article