वन क्षेत्र के नजदीक के गांवों में फसलें चौपट कर रहे हैं जंगली सुअर | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

वन क्षेत्र के नजदीक के गांवों में फसलें चौपट कर रहे हैं जंगली सुअर | New India Times

वन क्षेत्र के नजदीक कुछ गांवों में जंगली सुअरों का आतंक मचा हुआ है। जंगली सुअर मक्का, सोयाबीन, धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बताया गया कि दक्षिण वन मंडल गौरझामर जंगल के आने वाले ग्रामों के क्षेत्र खैराना, वैदवारा, शालावारा, मंसूरवावरी, महका पिपरिया, गोपालपुरा, सरदई, पड़रई, हाथखोह आदि गांवों में जंगली सुअर खेतों में घुसकर मक्का, सोयाबीन, धान, मूंगफली की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खेत में धाबा बोलकर फसलों के साथ साथ सब्जियों के खेतों में सुअर फसल नष्ट कर रहे हैं जिससे किसानों को भारी नुक़सान हो रहा है। किसानों ने वन विभाग से फसलों को जंगली सुअरों से बचाव की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article