प्रीति श्रीवास्तव, जयपुर (राजस्थान), NIT:

नृत्यांशी कला सोसाइटी संस्था ने अपने स्थापना दिवस पर महिलाओं को सशक्त करने के उदेश्य से निःशुल्क सिलाई केन्द्र का उद्घाटन पूनम खंगारोत, ईसा शर्मा जी द्वारा किया तथा जिन महिलाओं ने पिछले सिलाई कैम्प में भाग लेकर अपनी और समाज की स्थित के सवरूप को सुधारा है उन महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
संस्था बाल विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है व बच्चों को शिक्षा के स्तर पर उनके बुनियादी अधिकारों को पूरा करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है जो उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य बनाने में मदद करती है। महिलाओं व बच्चों के साथ उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए काम कर रही हैं।
संस्था अध्यक्ष प्रिति श्रीवास्तव जी ने बताया कि संस्था के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम खंगारोत जी ने की। राजेश्वरी सिंह, दिव्या शर्मा, ईसा, बृजकिशोर श्रीवास्तव अरबाज खान, विकास बंसीवाल के सहयोग से सिलाई केन्द्र को सफल बनाया गया।
