दिमागी बुखार और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय ईरापुर में संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

दिमागी बुखार और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय ईरापुर में संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन | New India Times

दिमागी बुखार और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम वासियों को जागरूक करने और सावधानियों को अपनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय ईरापुर में आज संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, स्वास्थ्य विभाग एवं ग्रामीण महिलाओं ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान जय देवी ने ग्राम वासियों का आवाहन किया कि, गांव को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें।

इस मौके पर शिक्षक अनवर अली ने संगोष्ठी में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को स्वच्छ भारत के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए हम सब का दायित्व है कि हम सब अपने परिवेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ती प्रेमावती और आशा बहू ने कहा कि बहुत सी बीमारियां गंदगी से फैलती हैं, इसलिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर शिक्षक सरोज कुमार, कृष्णा देवी, रामावती, सरोज वर्मा, रामनरेश, ज्ञान प्रकाश आदि ने भी साफ सफाई के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। संगोष्ठी के बाद गांव की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को संचारी रोगों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.