फेसबुक पर लड़की से दोस्ती करना पड़ा मंहगा: ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे थे एक लाख रुपये | New India Times

संदीप शुक्ला, देवास/इंदौर (मप्र), NIT:

फेसबुक पर लड़की से दोस्ती करना पड़ा मंहगा: ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे थे एक लाख रुपये | New India Times

सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती करना एक व्यक्ति को मंहगा पड़ गया। लड़की के प्रेम जाल में फंस कर मिलने देवास पहुंचे व्यक्ति को ब्लैकमेल कर 40 हजार रुपये ठग लिए गए और 60 हजार रुपये और देने के वादे पर आरोपियों द्वारा छोड़ा गया। शिकायत के बाद ठगी करने वाले दो आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी वी केयर फार यू क्राईम ब्रांच कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसको ब्लैकमेल कर डराते धमकाते हुये 01 लाख रू की मांग की है जिसमें भय पैदा कर फरियादी से 40 हजार रू अज्ञात अज्ञात आरोपियों ने फोन पर एप्प के माध्यम से ट्रांसफर कर ठग लिये हैं और पुनः दबाव बनाते हुये 60 हजार रूपयों की मांग कर रहे हैं।

उपर्युक्त शिकायती आवेदन पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुये इसकी जांच वी केयर फार यू क्राईम ब्रांच द्वारा की गई जिसमें जांच के दौरान आवेदक को तलब कर कथन लेख करने पर ज्ञात हुआ कि आवेदक को फेसबुक आईडी पर एक युवती के फेसबुक एकाउण्ट से फ्रेण्ड रिक्वेस्ट आई थी जिसमें फेसबुक के माध्यम से बातचीत होने के उपरांत परस्पर उन दोनों की मित्रता हो गई थी, मित्रता होने के बाद दोनों के मध्य प्रेम संबंध हो गये थे जिसके तारतम्य में आवेदक की प्रेमिका उसे मिलने के लिये बुला रही थी। आवेदक जब प्रेमिका से मिलने के लिये देवास पहुंचा तो आवेदक ने प्रेमिका से पूछा कि किस स्थान पर मिलना है? प्रेमिका ने आवेदक को कहा कि वह आवेदक के पास किसी युवक को भेज रही है जिसके साथ आवेदक उस स्थान पर पहुंच जायेगा जहां वह मिलना चाहते थे। प्रेमिका द्वारा भेजे गये युवक के साथ आवेदक देवास में किसी मकान पर पहुंचा जहां उसकी प्रेमिका मौजूद थी। इस के बाद युवक उसको छोड़कर रवाना हो गया तथा आवेदक व प्रेमिका आपस में बातचीत करने लगे, किंतु कुछ देर बाद वह युवक जो आवेदक को छोड़कर गया था वह अपने अन्य साथी के साथ उसी मकान पर पहुंचा जहां आवेदक व प्रेमिका थे तथा वहां उन्होंने आवेदक को बदनाम करने का भय पैदा कर आवेदक को डरा धमका कर 01 लाख रूपये की मांग की। आवेदक के पास नगद राशि उस समय उपलब्ध ना होने की स्थिति में आरोपियों ने आवेदक से फोन पर एप्प के माध्यम से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। आवेदक ने भय के कारण अपने खाते में जमा 40 हजार रूपए आरोपियों द्वारा दिए गए फोन पे के वैलेट में ट्रांसफर कर दिये और शेष 60 हजार रूपए इंदौर पहुंचकर व्यवस्था कर, बाद में चुकाने का आश्वासन दिया। इस प्रकार अनावेदकगणों ने 40 हजार की ठगी आवेदक के साथ कर ली थी।

जांच के दौरान जिस फोन पे वैलेट में आवेदक द्वारा पैसे ट्रांसफर किये गये थे तकनीकी आधार पर उसकी जानकारी ज्ञात करने पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई जिसके बाद क्राईम ब्रांच की टीम ने 02 आरोपियों 1. वीरेन्द्र पिता करण सिंह राठौर उम्र 25 साल निवासी ग्राम राजपूत मोहल्ला मकड़ावन, थाना हिंगोरिया जिला उज्जैन 2. विजय पिता भारत सिंह पवार उम्र 24 साल निवासी ग्राम कलाली मोहल्ला पलसोढ़ा थाना हिंगोरिया जिला उज्जैन को पकड़कर अग्रिम थाना पलासिया पुलिस के सुपुर्द किया गया जहां अपराध क्रमांक 203/19 धारा 385 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

आरेापी विजय पवार स्नातक पास है जोकि बड़नगर में फोटो कैमरे की दुकान चलाता है तथा आरोपी वीरेन्द्र भी स्नातक तक पढ़ा लिखा है जो कि खेतीबाड़ी का काम करता है। दोनों आरोपीगण शराब पीने के आदी हैं जिनके ऊपर उधारी के पैसों का कर्ज था। कर्जा चुकाने के लिये पैसों की आवश्यकता के चलते आरेापियों ने इस प्रकार के कृत्य को अंजाम दिया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article