नगर निगम की कार्रवाई: GIC तिराहा मार्ग से वर्षों पुराना अतिक्रमण जेसीबी से हटाया जाएगा, क्षेत्र का होगा सौंदर्यीकरण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते एवं संपत्ति विभाग के संयुक्त प्रयास से महानगर क्षेत्र में वर्षों पुराने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। GIC तिराहा (वी लव शाहजहांपुर) से लोधीपुर जाने वाले मार्ग की दाहिनी पटरी पर एक परिवार के विभिन्न सदस्यों द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

नगर आयुक्त ने बताया कि मौके पर निरीक्षण कर अभियान की स्थिति का जायजा लिया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उक्त स्थान को अतिक्रमण मुक्त कर नगरवासियों के लिए सौंदर्यीकरण करते हुए विकसित किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान बिना किसी रुकावट के निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और आमजन को सुविधा मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article