भूराभगत मेले से पहले आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 900 किलो महुआ लहान जब्त | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भूराभगत मेले से पहले आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 900 किलो महुआ लहान जब्त | New India Times

कलेक्टर के निर्देशानुसार आगामी भूराभगत मेला सांगाखेड़ा को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग वृत्त जामई एवं दमुआ द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। मेला क्षेत्र एवं उसके आसपास अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं अड्डों पर यह कार्रवाई की गई।

संयुक्त रूप से गठित आबकारी दल के प्रभारी अधिकारियों द्वारा आज मेला क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वृत्त दमुआ अंतर्गत मेला मार्ग पर भीमकुंड क्षेत्र में फूलभानशाह नर्रे तथा नागढाना में राकेश यादव, निवासी ग्राम चरणभाठा, के पास से लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई।

इसके पश्चात आबकारी दल द्वारा झापिया–भूराभगत मार्ग पर नाले के किनारे दबिश दी गई, जहां 5 प्लास्टिक ड्रमों में भरा हुआ करीब 900 किलोग्राम महुआ लहान तथा 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई।

इस दबिश कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 900 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 93,500 रुपये आंकी गई है।

इस संयुक्त कार्रवाई में गठित मेला दल प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अनिकेत पटेल सहित आबकारी विभाग के समस्त अधिकारी एवं आरक्षक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article