स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने स्विफ्ट सवारों पर की फायरिंग, दो युवक घायल | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने स्विफ्ट सवारों पर की फायरिंग, दो युवक घायल | New India Times

लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच ग्वालियर जिला के हजीरा क्षैत्र में रंजिश के चलते एक भाजयुमो नेता को गोली मारे जाने की खबर से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने फायरिंग में घायल दो युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जिनमें से एक घायल के परिजन का दावा है दिनेश उर्फ नंदी तोमर भाजयुमो का जिला मीडिया प्रभारी है जबकि इस बारे पुष्ट जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया है कि आज सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि स्विफ्ट सवार दो युवकों पर हजीरा स्थित श्याम बाबा मंदिर के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी है। इस वारदात में स्विफ्ट सवार दिनेश उर्फ नंदी तोमर और अमित पंडा दोनों ही निवासी चंदनपुरा, बिरला नगर पुल के नीचे घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक नंदी और अमित प्रोपर्टी डीलर हैं और वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले घायलों के पड़ोसी हैं जिनके नाम मान सिंह सिकरवार व जयवीर भदौरिया बताये गए हैं। दोनों आरोपियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी धर-पकड़ के लिए पुलिस पार्टी रवाना कर दीं हैं। वहीं दिनेश उर्फ नंदी के छोटे भाई मोनू तोमर ने बताया है कि बड़ा भाई दिनेश अपने साथी अमित के साथ जब प्लॉट पर जा रहा था तभी स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मोनू के मुताबिक दिनेश, भाजयुमो का जिला मीडिया प्रभारी है। इस बारे में जब भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक चौहान से मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो वह उपलब्ध नहीं हो सके। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article