सिंध नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

सिंध नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से मौत | New India Times

भिंड जिले के अमायन थाना क्षेत्र में इंदुर्खी पुल के पास सिंध नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रौन व अमायन थाना पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी को नदी से निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी।
दरअसल अमायन के रहने वाले वारिश खान अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने अतरसुमा गांव गए थे। वहां से लौटते समय तेज धूप और गर्मी से निजात पाने के लिए वह और उनका परिवार गाड़ी को पुल के किनारे खड़ा कर सिंध नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान वारिश खान का एक भतीजा और तीन भतीजियां गहरे पानी में उतर गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख उनका चाचा वारिश खान उन्हें बचाने के लिए गहरे पानी में चला गया, जिससे नदी में डूबकर तीन लड़कियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। किनारे पर नहा रहे भाई ने तुरंत डायल 100 पर सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रौन व अमायन थाने का पुलिस बल पहुँचा और ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article