भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने 1 से 8 वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों के समय में किया परिवर्तन, सुबह 7:30 से 12 बजे तक होगा स्कूल का संचालन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने 1 से 8 वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों के समय में किया परिवर्तन, सुबह 7:30 से 12 बजे तक होगा स्कूल का संचालन | New India Times

सीतापुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी, तेज़ धूप, जानलेवा लू के दृष्टिगत जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने जनपद में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया है। कल से सभी स्कूल प्रातः 7.30 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक संचालय होगा। इस आशय का पत्र ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय गुप्ता द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसमें सभी प्रकार के स्कूलों में आदेश को कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने 1 से 8 वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों के समय में किया परिवर्तन, सुबह 7:30 से 12 बजे तक होगा स्कूल का संचालन | New India Times

ज्ञातव्य है कि जनपद में भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों का समय परिवर्तित करने की मांग उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, मंत्री आराध्य शुक्ला, मीडिया प्रभारी खुशतर रहमान और महामंत्री मोहम्मद नईम शेख द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article