हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर कस्बे के मोहल्ला इंद्रानगर स्थित एहराज हुसैन इंटर कॉलेज में सपा-बसपा संयुक्त गठबंधन प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबेे ने अब्दुल कादिर के आवास पर पहुँच कर जनता जनार्दन से मुलाकात की साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों ने हमें सीतापुर लोकसभा का सांसद चुना तो मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि सीतापुर के लिए हर सम्भव विकास करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जैसा की आप लोगों को ज्ञात होगा कि मैं जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री था तो मैंने पूरे प्रदेश में विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया और विकास किया। मेरा आप लोगों से सिर्फ इतना ही कहना कि आप लोगों ने जो हमसे पहले सांसद रहे उनका कार्यकाल आप ने देखा, आप लोग एक बार हमारा कार्यकाल देखें, हम आप लोगों को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हैं की जो विकास कार्य बाकी लोग नहीं कर सके उन्हें हम करने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर अब्दुल कादिर, एहराज हुसैन, मास्टर आफाक हुसैन गोरे, शौकत अली स्मार्ट टेलर, संजीत अवस्थी सभासद, मो० सलीम जग्गू, मो० कासिम, मो० हाशिम अंसारी, अबरार हुसैन, मासूक मास्टर, शाबान मास्टर, हाजी एखलाक, बबलू मास्टर, मुन्ना सय्यद, मो० इम्तियाज़, एहतिशाम हुसैन, मोनू बाजपाई, मो० कफील, मो० आफताब, मो० अनवार, हाजी जावेद विधान सभा प्रभारी, आसिफ रफ़ी नगर अध्यक्ष सपा, शोभित मिश्र, ज्ञानेंद्र पांडे, पंकज शुक्ला, आदि लोगों ने गठबंधन बसपा प्रत्यासी पूर्व मंत्री नुकुल दुबे का माला पहना कर स्वागत किया।
