जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार | New India Times

जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि काम नहीं, तो वोट नहीं। लेकिन अधिकारियों के बहुत समझाने पर ग्रामीणों ने मतदान किया।
ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि हमारी ग्राम सभा में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हुआ है, जितने भी नेताओं को हमने वोट किया वह सिर्फ अपना उल्लू सीधा करके यहां से चले जाते हैं और पुनः कभी भी घूम कर नहीं देखते। सभी ग्राम सभाओं में योजनाएं आती हैं, जनता के लिए परंतु हमारी ग्राम सभा में सांसद निधि से आज तक कोई भी किसी प्रकार की योजना नहीं आई और न ही यहां की जनता को लाभ मिला इसलिए हमारे ग्राम सभा के ग्रामीणों ने वोट डालने से इंकार कर दिया लेकिन अधिकारियों के बहुत समझाने पर शत प्रतिशत वोट डाले गए वह भी लगभग 11:00 बजे के बाद।

इसी बीच ग्राम प्रधान से जब मीडिया ने बात की तो प्रधान ने बताया कि यहां की जनता का कहना है कि हमारे यहां विकास के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किया गया इसलिए यहां की जनता वोट डालना नहीं चाह रही। इसी बीच गठबंधन प्रत्याशी पूर्वी वर्मा वहां आ पहुंची और जनता को समझाने का प्रयास करने लगी कि आप लोग वोट करें आपने जिस प्रत्याशी को पहले जिताया था उसने कार्य नहीं किया परंतु मेरा नाम पूर्वी वर्मा है और मैं गठबंधन प्रत्याशी हूं आप लोग हमें वोट करके के सांसद बनाएं आपके गांव का मैं विकास करूंगी। जबकि आपको बताते चलें कोई भी प्रत्याशी पोल बोथ के पास वोट नहीं मांग सकता, इससे चुनाव आयोग का खुलेआम उल्लंघन होना माना जाता है। पोल बूथ के दायरे में होते हुए विपक्ष पर तीखे शब्दों का प्रयोग करके जनता से वोट मांगे गठबंधन प्रत्याशी पूर्व वर्मा ने खुले आम चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई है।

By nit