शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय झाँसी रोड ग्वालियर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उड़ान कोचिंग का शुभारम्भ | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय झाँसी रोड ग्वालियर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उड़ान कोचिंग का शुभारम्भ | New India Timesआज 15 मार्च को शाम 5 बजे शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय झाँसी रोड ग्वालियर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ज़िला प्रशासन ग्वालियर द्वारा वर्ष 2017 के लिए प्रारम्भ की जा रही “उड़ान ” कोचिंग का शुभारम्भ किया जा रहा है। कोचिंग के शुभारम्भ अवसर पर आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री एस एन रूपला,  कलेक्टर ग्वालियर डॉ संजय गोयल , पुलिस अधीक्षक ग्वालियर डॉ आशीष जी विशेष रूप से छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही दिल्ली से श्री सुरेश थोलिया ‘मेथ गुरु ‘ तथा भोपाल से प्रतिज्ञा IAS अकैडमी से श्री अनिल उपाध्याय मुख्य वक़्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस वर्ष में कोचिंग हेतु फ़ैकल्टी के रूप में दिल्ली व भोपाल से विषय विशेषज्ञ की व्यवस्था की गयी है। इस वर्ष छात्रों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री की विशेष व्यवस्था की जा रही है। Gwalior.nic. in वेबसाइट पर अध्ययन सामग्री की सॉफ़्ट कापी समय समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। 15 मार्च से 14 अप्रेल तक सभी छात्रों को शाम 5 बजे से 8 बजे तक कोचिंग के उपरांत 15 अप्रेल को विशेष टेस्ट लिया जाकर मेरिट सूची तैयार करके उक्त कोचिंग हेतु आगामी सूची जारी की जाएगी। 
     

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article