कांग्रेस पार्षद के भाई पर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला दर्ज | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​कांग्रेस पार्षद के भाई पर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला दर्ज | New India Timesहरदा जिले के थाने टिमरनी में  कांग्रेस पार्षद के भाई द्वारा आदिवासी नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर टिमरनी थाने में बबलू उर्फ़ रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी टिमरनी के वार्ड 5 के कांग्रेस पार्षद दीपक शर्मा का बड़ा भाई है।

मिली जानकारी के अनुसार  घटना के वक्त पीड़िता ग्राम उन्द्राकच्छ के खेत पर बने पर मकान में अकेली थी। पीड़िता के माता पिता गांव में होली खेलने गए थे, उसी समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।

हरदा एसडीओपी महेंद्र मालवीय ने बताया कि आरोपी बब्लू उर्फ़ रजनीश पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article