झोपड़ी में सो रहे मासूम की जलने से दर्दनाक मौत, भतीजे को बचाने में चाचा भी बुरी तरह झुलसा | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​झोपड़ी में सो रहे मासूम की जलने से दर्दनाक मौत, भतीजे को बचाने में चाचा भी बुरी तरह झुलसा | New India Timesगैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुर गंज में मंगलवार को खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी में सो रहे 4 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे को बचाने की कोशिश में उसका चाचा भी गंभीर रूप से झुलस गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे  के परिजन अपने खेत पर फसल कटाई में व्यस्त थे तभी खेत पर ही बनी घास फूस की झोपड़ी में अचानक आग लग गई जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर मासूम बालक को बचाने की कोशिश में बालक का चाचा भी बुरी तरह झुलस गया है। घटना के बाद से मासूम के परिजनों एवं गांव में मातम का माहौल है। 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे तहसील मुख्यालय गैरतगंज से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर सिलवानी मार्ग पर स्थित ग्राम भानपुर गंज के रहिवासी प्रभुदयाल गौंड़ एवं उनके परिजन अपने खेत पर फसल कटाई का कार्य कर रहे थे और उनका 4 वर्षीय अबोध मासूम बालक अन्नू खेत पर ही बनी झोपड़ी में सो रहा था कि तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जैसे ही परिजनों को झोपड़ी में आग लगी दिखाई दी तो वे बालक को बचाने के लिए दौड़े। जब तक

परिजन बालक को बाहर निकालते आग विकराल रुप धारण करके झोपड़ी एवं बालक को खाक कर चुकी थी। आग से बालक को निकालने की जद्दोजहद में बालक का चाचा रामगोपाल भी बुरी तरह आग में झुलस गया जिसे इलाज हेतु गैरतगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद काल के गाल में समाए बालक अन्नू की मां वर्षा एवं पिता प्रभु दयाल का रो रो कर बुरा हाल है । यही नहीं इस घटना से पूरे गांव में भी शोक का माहौल है । प्रभु दयाल के दो बालक थे जिनमें से एक बड़ा 7 वर्ष का एवं छोटा 4 वर्ष का था तथा छोटे बालक की मौत के बाद उसके यहां एक ही चिराग बचा है। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम के आर चौकीकर, तहसीलदार सैय्यद परवैज अली, थानेदार अमर वर्मा, पटवारी नेमीचंद सतोरिया, महेन्द्र टंण्न एवं अन्य प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article