शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:
गत दिवस शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह की मां के साथ अभद्रता एवं उनके छोटे भाई के साथ मारपीट की घटना पर व्यथित होकर सजग प्रकोष्ठ समिति रजि. के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनके निवास पर जाकर उनसे भेंट की तथा घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया इस अवसर पर सजग प्रकोष्ठ समिति रजि. से पवन अग्रवाल, दि होलसेल क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन के सह सचिव-वसंत अग्रवाल, कांग्रेस उधोग प्रकोष्ठ के जिलामहामंत्री कृष्ण बिहारी गोयल,मदद संस्था के निर्मल जैन, ग्वालियर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के सुशांत सिंघल, व्यवसायी घनश्यामदास नागवानी, आदि उपस्थित रहे|
शहीद कैप्टन के परिवार से भेंट के दौरान डॉ. प्रवीण अग्रवाल सहित सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूरा शहर आपके साथ है, आप भयभीत न हों घटना के जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से चर्चा की जाएगी एवं यदि पुलिस की कार्रवाई में कोई खामी रहती है तो पुलिस कप्तान से मिलकर कार्यवाही को दुरूस्त कराया जायेगा।
इस पर शहीद की माँ श्रीमती सुमन सिंह ने कहा कि में बहुत भयभीत हूँ एक बेटा शहीद हो चुका है और दूसरे पर जानलेवा हमला हो गया है, मुझे लगता है कि ग्वालियर छोड़ दूं। इस पर डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि आप बिल्कुल निडर रहें, हम सभी पूरे ग्वालियर वासी आपका परिवार हैं पुलिस भी मुस्तेदी से अपराधियो को पकड़ने में लगी हुई है डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस संबंध में मेरी पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन से चर्चा हुई है उंन्होने आश्वस्त भी किया है कि शीघ्र अपराधी पकड़े जाएंगे और उसके बाद भी कल बुधवार को आपके साथ पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मुलाकात की जायेगी
गौरतलब है कि शहीद कैप्टन उपमन्यु सिंह के छोटे भाई उदयन सिंह के साथ स्कूटर सवार तीन युवकों ने गत दिवस मारपीट कर दी थी युवक रॉन्ग साइड आ रहे थे और उन्होंने शहीद कैप्टन के छोटे भाई की कार के सामने स्कूटर लगा दिया टोकने पर पहले शहीद की मां के साथ अभद्रता की, फिर उनके छोटे भाई की मारपीट कर, सिर फोड़ दिया
