कटघर पुलिस ने युवक का अपहरण करके हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार | New India Times

मोहम्मद आलम, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

कटघर पुलिस ने युवक का अपहरण करके हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार | New India Times

कटघर पुलिस ने युवक का अपहरण करके हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन व पर्स भी बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि उनका तीसरा साथी मृतक की पत्नी से प्यार करता था। मगर उसकी शादी मृतक की पत्नी के साथ नहीं हो सकी। इसी को लेकर वह अपनी प्रेमिका के पति से रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति‌ की हत्या कर दी।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अंकित मित्त्ल और सीओ कटघर सुदेेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बिलारी थानाक्षेत्र के गांव सोनकपुर निवासी अंशुल ने कटघर थाने में अपने पति के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि कुछ लोगों ने उसके पति कुलदीप पुत्र हरिकेश निवासी भगवंतपुर थाना जसपुर जनपद नैनीताल को कटघर कोतवाली क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास शराब में जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारों ने कुलदीप के शव को हजरतनगर गढ़ी के जंगल में फेंक दिया। 18 मई को हजरतनगर गढ़ी ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भी करा दिया था। पांच महीने बाद यानी सात अक्टूबर को अंशुल ने कपड़ों तथा शव से बरामद अन्य चीजों से मृतक की शिनाख्त अपने पति कुलदीप के रूप में की।
कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच निरीक्षक नरेशपाल सिंह को सौंपी गई थी। उन्होंने मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस का सहयोग लिया। विवेचना के दौरान पता चला कि कुलदीप की हत्या उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर थानाक्षेत्र के गांव ढकिया गुलाबी निवासी दीपक सैनी पुत्र टोनी सिंह, संजीव मौर्या पुत्र जयराम ‌निवासी गांव लेहए लाडपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूं और रामवीर चौधरी ने की है।
एएसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि रामगंगा पुल के पास बने सीवर लाइन के पाइपों के पास दीपक सैनी और संजीव मौर्या मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दीपक तथा संजीव को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि रामवीर चौधरी अंशुल से प्यार करता था मगर अंशुल ने कुलदीप से शादी कर ली। इसी बात को लेकर रामवीर चौधरी कुलदीप से रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश में उसने संजीव और दीपक के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या कर दी। पुलिस ने संजीव और कुलदीप को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.