लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी ने सुनी समस्याएं | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी ने सुनी समस्याएं | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी ने कस्बे के PWD गेस्ट हाउस निघासन में लोगों की समस्याएं सुनी, जिसमें ग्राम बोझिया में सार्वजनिक कुआं की जमीन पर कब्जे को संज्ञान में लेकर एसडीएम निघासन को पत्र लिखकर निर्देशित किये और टापर पुरवा निवासी ओम प्रकाश ने जमीनी विवाद हेतु प्रार्थनापत्र दिये। बैलहा में गन्ना सैण्टर हेतु ग्रामीणों ने प्रार्थनापत्र दिये कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया और बिभागीय अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किये और बाद में पत्रकार बंधुओ से रूबरू हुए। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह, संजय कनक, पाल सिंह, राणा नगेन्द्र सिंह, सेंगर रतीराम लोधी, बनवारीलाल यादव, बाबा राम स्नेह, दास के के तिवारी, अशोक तिवारी, प्रधान पति राम कुमार मौर्य, गंगाराम जायसवाल, रामनाथ गुप्ता, शंभू दयाल गुप्ता आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.