अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT:
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 की घोषणा कर दी गई है। इसकी तिथि घोषित किये जाने के साथ ही 6 अक्टूबर से आचार संहिता लागू हो गई है। सभी अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण चुनाव को अपनी प्राथमिकता समझे। आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करायें। इसका उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अल्वारेस ने सेक्टर ऑफीसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एफएसटी, एसएसटी एवं व्हीएसटी की संयुक्त बैठक जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनूप कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूकरण सिंह, अपर कलेक्टर श्री तरूण भटनागर, संयुक्त कलेक्टर श्री एमके शर्मा, एसडीएम भिण्ड श्री एचबी शर्मा, सीएसपी श्री आलोक शर्मा सहित थाना प्रभारी, सेक्टर ऑफीसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एफएसटी, एसएसटी एवं व्हीएसटी की टीमो के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन होना चाहिए। चुनाव में जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी उसका गंभीरता से पालन करें। इसके साथ ही अपने अमले एवं निचले स्तर पर कार्य कर रही टीम को भी अवगत करायें। उन्होनें कहा चुनाव संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी। लापरवाही करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें बताया कि 2 नवम्बर को अधिसूचना जारी होगी और इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र लेने का काम शुरू होगा, जो 9 नवम्बर तक चलेगा। 12 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी। 14 नवम्बर को उम्मीदवारों की अन्तिम सूची तैयार कर उन्हे प्रतीक चिन्ह आवंटन किये जायेगें और 28 नवम्बर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्हीएसटी, एसएसटी, एसव्हीएसटी, एफएसटी की टीम को निर्देश दिये कि वे तत्काल अपना कार्य प्रारंभ कर दें। सभी मौके पर उपस्थित रहे। उन्होनें कहा कि की जा रही कार्यवाही का फोटो वीडियो बनाकर भेजे। टीम वर्क की भावना से काम करें। अंतर्जिला और अन्तर्राज्यीय गतिविधियों पर विशेष ध्यान देकर कार्यवाही करें। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को सीविजिल, सुविधा ऐप के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि इस बार निर्वाचन में चयनित मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिग की जायेगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता ने बैठक में कहा कि सेक्टर ऑफीसर पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में एक अहम कडी है। वे निर्वाचन से जुडे विभिन्न अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करें। सबसे पहले इनकी जिम्मेदारी मतदान केन्द्रों की व्यवस्था देखना है। जिसमें मतदान केन्द्र पर महिला/पुरूष शौचालय, बिजली, पानी, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रैम्प, साफ-सफाई व्यवस्थ एवं मतदान केन्द्रों तक पहुंचने की सडक व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित व्यक्ति को जानकारी से अवगत कराए। सेक्टर ऑफीसर संबंधित थाना प्रभारियों के संपर्क में रहकर कार्य करें। इनका एक महत्वपूर्ण कार्य बल्नरेविलिटी मैपिंग है। इसके अन्तर्गत बल्नरेवल व्यक्ति स्थान समूह को चिन्हिंत कर उनकी जानकारी संबंधित आरओ एवं थाना प्रभारी को देनी है।
एफएसटी के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एफएसटी टीमे गठित की जाकर उन्हें उनका कार्य सौंप दिया गया है। यह टीमे अपने अपने क्षेत्र में चौबीस घण्टे कार्यरत रहेंगे। यह टीमे शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करेगी। समुचित कार्यवाही टीम के मजिस्ट्रेट की देखरेख एवं पूरी कार्यवाही की वीडियो ग्राफी की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि एसएसटी टीमे अंतर्जिला और अन्तर्राज्यीय गतिविधियों पर विशेष ध्यान देकर कार्यवाही करेगी।
इसी तरह की कार्यवाही के दिशा निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अल्वारेस ने मेहगांव एवं गोहद में ली गई सेक्टर ऑफीसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एफएसटी, एसएसटी एवं व्हीएसटी की संयुक्त बैठको में दिए।
