आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते कलेक्टर एवं एस पी की निगरानी में सख्ती से हटाए गए पोस्टर, बैनर्स एंव होर्डिंग्स | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते कलेक्टर एवं एस पी की निगरानी में सख्ती से हटाए गए पोस्टर, बैनर्स एंव होर्डिंग्स | New India Times

आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा सत्येंद्र सिंह के निर्देशानुसार हाईवे और सार्वजनिक स्थानो पर लगे शासकीय योजनाओं के होर्डिंग्स को सख्ती के साथ हटाने की कार्रवाई कलेक्टर एवं एसपी के मार्गदर्शन में ज़िले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जेबीसी के माध्यम से सख्ती के साथ सम्पन्न की गई, इसमें वह होर्डिंग्स भी शामिल हैं जो व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अवैध रूप से प्रभावशाली लोगों के दबाव में लगे थे और जिनकी विधिवत अनुमति भी नहीं ली गई थी तथा ऐसे होर्डिंग्स घटनाओं की वजह बन रहे थे, साथ ही हाईवे सहित शासकीय भवनों और सार्वजनिक संपत्तियों पर से शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के नारे और विज्ञापन को डिलीट करने की कार्रवाई की गई।

आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते कलेक्टर एवं एस पी की निगरानी में सख्ती से हटाए गए पोस्टर, बैनर्स एंव होर्डिंग्स | New India Times

चर्चा है कि छुटभैये नेताओं के दबाव के चलते अधिकारी जो काम करने में संकोच करते थे, वही अधिकारी इस आचार संहिता के पालन में बेखौफ होकर फ्रीली काम कर रहे हैं तथा आदर्श चुनावी आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने में एहम भूमिका निभा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.