अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक भिंड अलवर के मार्गदर्शन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गुरु करण सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत देहात थाना प्रभारी गोस्वामी के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। देहात थाना प्रभारी गोस्वामी के द्वारा आज अवैध मादक पदार्थ स्मैक के आरोपियों को पकड़ा गया है यह आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे तभी पुलिस को सूचना मिली और आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास एक बेग बरामद हुआ जिसमें सौ ग्राम स्मैक पकड़ी गई जिसकी कीमत लगभग ₹100000 बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह कार्यवाही देहात थाना प्रभारी गोस्वामी वा क्राइम स्क्वाड प्रभारी प्रताप सिंह उप निरीक्षक अनिल रघुवंशी उपनिरीक्षक वंदना शर्मा मद्रास तोमर आदि लोगों के साथ की गई।
