सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी देने में पिछले चार वर्षों से असफल साबित हो रहे हैं बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; 

​सूचना के अधिकार के तहत सन 2015 के पहले से सैकड़ों प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी प्रतापगढ़ व बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ को दिया जा चुका है लेकिन अबतक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सूचना के अधिकार के तहत सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सिंह पुत्र नंन्हे सिंह निवासी बेधन गोपालपुर कार्यरत प्राथमिक विद्यालय भीटा मलाका रजाकपुर ब्लाक विहार कुन्डा व सहायक अध्यापक भूपेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह जो कि प्राथमिक विद्यालय नरसिंह पुर ब्लाक कुन्डा के बारे में जानकारी मांगी गई थी लेकिन कोई जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता को नहीं मिली। ​​
सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी देने में पिछले चार वर्षों से असफल साबित हो रहे हैं बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ | New India Timesजनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत लगभग 4 वर्षो से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीऐड व शिक्षा शास्त्री के अंकपत्र प्रमाणपत्र पाने के लिए परेशान हैं उदय सिंह पुत्र रामसिंह निवासी बेधन गोपालपुर ब्लाक विहार कुन्डा प्रतापगढ़ लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त बीएसए ऑफिस के बड़े बाबू, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व उनके सहायक अध्यापकों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार के दम पर घटिया खेल खेला जा रहा है। चार वर्षों से जो विभाग जन सूचना के अंतर्गत कोई कागज न दे पाए लेकिन वही आज प्रतापगढ़ जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र राय सिंह, म बीएन सिंह ने कहा कि बहुत जल्दी ही उन विद्यालयों, विश्व विद्यालय आदि जगहों से प्रमाण पत्र मिल जाएंगे, प्रमाण पत्र के लिए पत्र भेजा जा चुका है।
 इसके पहले भी कई बेसिक शिक्षा अधिकारी आए और यही भाषा बोल कर चले गए।बताया जाता है कि यहां पर बहुत ही ऊंचे दर्जे की भ्रष्टाचार की व्यवस्था है, एक आम जनमानस जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत कुछ पा नहीं सकता। देखना है कि मौजूदा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़  भूपेंद्र नारायण सिंह कब तक सभी कागजात उपलब्ध करा पायेगें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article