विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:
उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध तीर्थ स्थलों में शुमार महंत बिन्दुनाथ जी उर्फ सिद्धेश्वरी नाथ जी महाराज के बरवाला स्थित चमत्कारी देव जाहरवीर गोगाजी धाम में वार्षिक विशाल भंडारे और देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। देवी जागरण में उत्तर भारत के जाने-माने सिद्ध साधु-संतों ने शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत धाम की महंत एवं आध्यात्मिक गुरु बिन्दुनाथ जी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद हवन का आयोजन हुआ। हवन के उपरांत धाम परिसर में विशाल भंडारे और देवी जागरण का आयोजन किया गया।
जागरण में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक देवी मां के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए।
कार्यक्रम में पहुंचे साधु-संतों और अतिथियों का महंत बिन्दुनाथ जी उर्फ सिद्धेश्वरी नाथ जी महाराज ने अभिनंदन किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सिद्ध साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।
महंत बिन्दुनाथ जी ने धाम में पधारे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आश्रम की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अर्जुननाथ जी महाराज, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, पहलवान जितेंद्र तोमर, पूर्व प्रधान महिपाल, नरेश ठेकेदार, निशांत तोमर, सुरेशपाल, सन्नी तोमर, सेवक संजय ठाकुर, धर्मेंद्र, सुभाष, सतपाल, रविंद्र, मेघनाथ महाराज, सौरव, चुलकाना से आए सन्नी जी एवं उनकी टीम सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

