“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शाहजहांपुर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शाहजहांपुर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण | New India Times

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने कदम का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार तृतीय ने कचनार का पौधा लगाया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) मोहम्मद रिजवान अहमद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, आशीष कुमार वर्मा, नेहा आनंद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह तथा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
जनपद न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, पीएलवी अनिल कुमार वर्मा तथा वन विभाग के वन दरोगा सुशील कुमार, श्यामवीर और सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.