नावरा बाजार से लौट रहे सराफा व्यापारी से डकैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिनांक 03.04.2026 को फरियादी रमेश ठाकुर निवासी नेपानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नेपानगर में सोने-चांदी की दुकान है तथा वे प्रत्येक शुक्रवार नावरा बाजार में दुकान लगाते हैं। शुक्रवार बाजार समाप्त होने के बाद शाम करीब 5:30 बजे वे मोटरसाइकिल से सोने-चांदी से भरा सफेद रंग का झोला लेकर नेपानगर लौट रहे थे।

इसी दौरान डाबियाखेड़ा से थोड़ा आगे सुनसान स्थान पर पांच अज्ञात बदमाशों ने उन्हें डरा-धमकाकर सोने-चांदी का झोला, मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 304(2), 309(4), 310(2), 311 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मोहतरमा ज्ञानु जायसवाल एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमेन्द्र सिंह चौहान को मामले की पतारसी के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश तथा एसडीओपी नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस चौकी नावरा की टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा तकनीकी आधार पर लगातार पतारसी की। पुराने अपराधियों और संदिग्धों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि खकनार थाना क्षेत्र का सुरेश सिसोदिया, जो पूर्व में लूट के मामले में थाना धारणी में गिरफ्तार हो चुका है, घटना के दिन नावरा बाजार में मौजूद था।

साइबर सेल की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई, जिसमें पता चला कि सुरेश सिसोदिया एवं हरसिंग जमरे लगातार जिला धार के बाग टांडा निवासी रायचंद पिता फत्तू सिंह के संपर्क में थे। रायचंद बाग थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस टीम ने सुरेश सिसोदिया एवं हरसिंग जमरे को पूछताछ हेतु पुलिस चौकी नावरा लाया। तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने अन्य साथियों रायचंद, रवि, राजू और भाईला के साथ मिलकर सराफा व्यापारी से लूट की वारदात करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपीगण सुरेश पिता गुलाबसिंह सिसोदिया उम्र 41 वर्ष निवासी मोहनगढ़ खकनार तथा हरसिंग पिता वेरसिंह जमरे उम्र 35 वर्ष निवासी मोहनगढ़ खकनार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी की 8 चूड़ियां, 3 जोड़ी पायजेब, चांदी के कमरबंद का एक छल्ला तथा चांदी के 12 कांटे (लोंग) बरामद किए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक MP10MD6792 भी जब्त की गई है।

पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य लूट एवं चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सुरेश पिता गुलाबसिंह सिसोदिया, उम्र 41 वर्ष, निवासी मोहनगढ़ खकनार

2. हरसिंग पिता वेरसिंह जमरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहनगढ़ खकनार

फरार आरोपी:

1. रायचंद पिता फत्तू सिंह निवासी मगरदा थाना बाग जिला धार

2. रवि

3. राजू

4. भाईला निवासी जिला धार

सराहनीय योगदान:

चौकी प्रभारी नावरा उपनिरीक्षक हेमेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक सुभाष मोरे, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक दीपक राजपूत, आरक्षक संदीप वानखेड़े, साइबर सेल से आरक्षक दुर्गेश पटेल, ललित चौहान, सैनिक सुनील मगरे एवं सैनिक मन्नूलाल का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article