मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उड़ान लीनेस क्लब बुरहानपुर की ओर से यूनिक पब्लिक स्कूल, अंडा बाज़ार बुरहानपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की फाउंडर एवं ज़िला डायरेक्टर श्रीमती रफ़त आसिफ़ खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न गतिविधियों के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यूनिक पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे विद्यालय की शिक्षिकाओं, प्राचार्य एवं स्कूल प्रबंधन की मेहनत स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
उड़ान लीनेस क्लब की फाउंडर एवं ज़िला डायरेक्टर श्रीमती रफ़त आसिफ़ खान तथा क्लब अध्यक्ष सरोज ठाकुर द्वारा सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे शिक्षा के माध्यम से अपना और अपने शहर बुरहानपुर का नाम रोशन करें।
इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरीब परिवारों की महिलाओं को कंबल वितरित कर सामाजिक सरोकार का भी परिचय दिया गया।
इस अवसर पर उड़ान लीनेस क्लब की फाउंडर एवं ज़िला डायरेक्टर रफ़त आसिफ़ खान, क्लब अध्यक्ष सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष इशरत सिद्दीकी मदनी, यूनिक पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर आरिफा शिरीन सैयद, फ़रीद सेठ, मनोरमा शर्मा, मीना चौहान, रजनी गट्टानी, इंद्रजीत बिंद्रा, सुहानी ठाकुर, मुंबई से आरयाना खान एवं अलयना खान, आशीष ठाकुर, स्कूल के प्राचार्य जावेद शेख सहित सभी शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

