पाटन बोरी स्थित दारुल उलूम तालीमुल कुरान में उत्साहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पाटन बोरी स्थित दारुल उलूम तालीमुल कुरान में उत्साहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

यवतमाल जिले के पाटन बोरी स्थित दारुल उलूम तालीमुल कुरान, हजरत हुजेफा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मदरसे के सभी छात्र-छात्राएँ एवं सोसाइटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष अल्लाह बख्श लुलानी, उपाध्यक्ष सरदार खान, सचिव एम. शेख अय्यूब सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को देश के संविधान का महत्व बताते हुए संविधान के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व मुख्याध्यापक विजय भागनागरकर, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य वारहा त्र्यंबक नगराले, विजय अग्रवाल, कुशल सिडाम तथा पुलिस कांस्टेबल सिद्धार्थ कांबले उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पाटन बोरी एवं वारहा क्षेत्र से सैकड़ों नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article