सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उमरनाला में नुक्कड़ नाटक का आयोजन | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उमरनाला में नुक्कड़ नाटक का आयोजन | New India Times

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शहर में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हिन्दी दिवस के अवसर पर अशोक लीलैंड द्वारा उमरनाला में सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उमरनाला में नुक्कड़ नाटक का आयोजन | New India Times

नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा हास्य-व्यंग्य और रोचक प्रसंगों के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। दर्शकों ने नाटक को सराहा और “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” के संदेश को सहज रूप से ग्रहण किया।

इस नाटक का निर्देशन अजब राव पाथे ने किया, जबकि सह-निर्देशन डॉ. पवन नेमा द्वारा किया गया। नाटक में वैशाली शेंडे, वैभव त्यागी, संजना चाटाकवार एवं माधुरी ठाकरे ने प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया।

संस्थान द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक एवं जन-जागरूकता आधारित गतिविधियों के आयोजन की योजना बनाई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article