भागलपुर में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा: 14,300 मीट्रिक टन खरीदी, लक्ष्य घटकर 37,285 मीट्रिक टन | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा: 14,300 मीट्रिक टन खरीदी, लक्ष्य घटकर 37,285 मीट्रिक टन | New India Times

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में वर्ष 2025–26 के लिए धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

जिला सहकारिता पदाधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि भागलपुर जिले में अब तक 14,300 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पहले 40,000 मीट्रिक टन निर्धारित था, जिसे घटाकर अब 37,285 मीट्रिक टन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 तक धान अधिप्राप्ति की जानी है। अब तक लगभग 2,700 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है, जिनमें से 89 प्रतिशत किसानों को भुगतान भी कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन पैक्स का प्रदर्शन बेहतर रहेगा, उनका कोटा कम प्रदर्शन करने वाले पैक्स से घटाकर बढ़ाया जाएगा। वहीं, जिन पैक्स ने निर्धारित लक्ष्य के 20 प्रतिशत से भी कम धान की अधिप्राप्ति की है, उनसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कल, 9 दिसंबर को बाजार समिति बागबाड़ी में अपराह्न 1 बजे जिलाधिकारी द्वारा सीएमआर की आपूर्ति एसएफसी को करने का शुभारंभ किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article