गुम इंसान व स्थाई वारंट तामीली अभियान की समीक्षा, एएसपी अंतर सिंह कनेश ने दिए सख्त निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर (ग्रामीण) के आदेशानुसार जिला बुरहानपुर में दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक गुम इंसान दस्तयाबी एवं स्थाई वारंटों की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा थाना शाहपुर एवं थाना शिकारपुरा में थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के प्रमुख बिंदु एवं निर्देश:

प्रत्येक थाने में लंबित स्थाई वारंटों की अधिकतम तामीली सुनिश्चित करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किए गए।

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर नियमित दबिश एवं सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

वारंटियों के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों एवं संपर्क सूत्रों पर समन्वित कार्रवाई करने को कहा गया।

गुम इंसान प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तकनीकी संसाधनों (मोबाइल, सीडीआर, सोशल मीडिया, सीसीटीवी) का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों से नियमित संपर्क रखते हुए फील्ड वेरिफिकेशन तेज करने पर जोर दिया गया।

अभियान अवधि में दैनिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

संवेदनशील एवं पुराने प्रकरणों की विशेष समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

अंतर-थाना समन्वय एवं अन्य जिलों/थानों से तालमेल बढ़ाकर वारंट तामीली की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान की गई कार्रवाइयों का दस्तावेजीकरण एवं रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश ने अभियान को गंभीरता, तत्परता एवं परिणामोन्मुखी तरीके से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक स्थाई वारंटों की तामीली एवं गुम इंसानों की दस्तयाबी सुनिश्चित की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article