युवा शासकीय अभिभाषक भावसार भूपेंद्र जूनागढ़े को मिली सफ़लता | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

युवा शासकीय अभिभाषक भावसार भूपेंद्र जूनागढ़े को मिली सफ़लता | New India Times

युवा शासकीय अभिभाषक, भावसार समाज एवं ताप्ती सेवा समिति बुरहानपुर सहित अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े संस्थान  के सदस्य एडवोकेट भावसार भूपेंद्र जूनागढ़े को एक न्यायालीन वाद में शासन(अभियोजन) का पक्ष माननीय न्यायाधीश महोदय के समक्ष पूरी प्रबलता के साथ रखने में सफलता प्राप्त हुई है। जिस की चर्चा न्यायिक गलियारों में हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय श्रीमान द्वितीय
व्यवहार न्यायाधीश महोदय,वरिष्ठ खंड,बुरहानपुर(पीठासीन न्यायालय माननीय श्रीमति शीतल बघेल साहब)के न्यायालय के व्यवहार वाद क्रमांक आरसीएस ए/136/2023( प्रकाश VS म.प्र.शासन व अन्य )सिविल वाद में शासन/प्रतिवादीगण पक्ष की ओर से शासकीय अभिभाषक/अपर लोक अभियोजक श्री भावसार भूपेन्द्र कुमार जूनागढ़े द्वारा पूर्ण लगन व मेहनत से पुरज़ोर तरीके से शासन (अभियोजन) का पक्ष माननीय विद्वान न्यायाधीश महोदय के समक्ष प्रबलता के साथ प्रस्तुत किया व ईश्वर और माता पिता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त हुई, परिणाम स्वरूप वादी पक्ष का वाद निरस्त हुवा।

प्रायः यह देखा गया है अधिकतर मामलों में शासन पक्ष को सफलता नहीं मिलती है। युवा शासकीय अभिभाषक भावसार भूपेंद्र कुमार जूनागढ़े की इस उपलब्धि पर जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम,शासकीय अभिभाषक श्री श्याम देशमुख, शांताराम वानखेड़े, नीतिश गुप्ता,दीपक बी.उमाले,श्रीमति सुरेखा आमले सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता मित्रों ने भावसार भूपेंद्र कुमार जूनागढ़े को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं पेश की हैं।

By nit