तामिया–पातालकोट में इस महीने शुरू होगी साउथ की तीन बड़ी फिल्मों की शूटिंग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तामिया और पातालकोट की प्राकृतिक खूबसूरती खूब भा रही है। बताया जा रहा है कि इस महीने तामिया में तीन और फिल्मों की शूटिंग शुरू होने जा रही है। उमर गुल ख़ान के नेतृत्व में जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में हिंदी फिल्म “भैरवी”, तेलुगू फिल्म “टारगेट”, और “आडू बुलेट रा” की शूटिंग, जो नरसिंहगढ़ और भोपाल में प्रारंभ हो चुकी है, कुछ दिनों में तामिया पहुँचेगी।

मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड और जिला प्रशासन के सहयोग से लगभग 40 से 50 दिन चलने वाली इन फिल्मों की शूटिंग से स्थानीय लोगों को रोज़गार के नए अवसर मिल रहे हैं, साथ ही होटल, कैटरिंग और अन्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिल रहा है।

By nit