रिटेल में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को मंजूरी भाजपा सरकार का देश के खुदरा व्यापार और छोटे व्यापारियों को मृत्युदंड दिया है : पंकज सिंह | New India Times

आशा रेकवार, भोपाल, NIT; ​रिटेल में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को मंजूरी भाजपा सरकार का देश के खुदरा व्यापार और छोटे व्यापारियों को मृत्युदंड दिया है : पंकज सिंह | New India Timesआम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव पंकज सिंह ने भाजपा सरकार कल खुदरा में 100% FDI की मंजूरी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का तीव्र विरोध करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अब रिटेल (खुदरा) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को 100% करने की मंजूरी देकर व्यापारी और व्यापार दोनों को मृत्युदंड देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि व्यापारी पहले ही नोटबंदी व GST की मार से प्रताड़ित है और देश में व्यापार करना बहुत ही मुश्किल हो गया है, इसके बावजूद विदेशी पूंजीपतियों को भारत के अंदर पूर्ण व्यापार करने की खुली छूट दे देना एक घातक कदम है जिससे देश के अंदर खुदरा व्यापार से लेकर निर्माण और कृषि क्षेत्र भी तबाह होगा और देश, विदेशी कंपनियों की गुलामी में आ जायेगा।​रिटेल में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को मंजूरी भाजपा सरकार का देश के खुदरा व्यापार और छोटे व्यापारियों को मृत्युदंड दिया है : पंकज सिंह | New India Timesपंकज सिंह ने कहा कि पहले से ही देश में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण किये हुए है और मोदी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बजाय नोटबंदी और GST जैसे कानून लाकर लाखों लोगों को बेरोजगार बना दिया है, अब ऊपर से रिटेल में 100 प्रतिशत FDI लागू करके देश को विदेशी कब्जे की ओर ढकेल रही है।

पंकज जी ने यह भी कहा कि 2013 में जब यही कानून कांग्रेस की सरकार संसद के पटल पर लाई थी तब भारतीय जनता पार्टी ने संसद से लेकर सड़क तक बहुत ही नाटकीय ढंग से इसे देश विरोधी व व्यापारी विरोधी बताकर खूब हंगामा मचाया था व संसद तक नहीं चलने दी थी। लेकिन आज वही भाजपा सरकार उसी रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को 100 प्रतिशत लागू कर रही है, इससे साफ तौर पर ये बात समझ में आती है की चाहे भाजपा हो या कांग्रेस दोनों को केवल अपनी दलगत राजनीति से मतलब है और इनको देश के  व्यापारी, युवा, किसान यहां तक की देश के आर्थिक विकास से भी इन्हें कोई मतलब नहीं है।
पंकज जी ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी रिटेल में FDI का पुरजोर विरोध करती है और मोदी  सरकार को चेतावनी देती है कि आपके द्वारा चंद विदेशी पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के व्यापारियों के साथ छल किया जा रहा है जिसका आम आदमी पार्टी आपका विरोध करती है।

 रिटेल में 100% FDI के निर्णय को वापस लेने की मांग के साथ प्रदर्शन

प्रदेश संगठन सचिव पंकज सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने बोर्ड आफिस चौरहे पर प्रदर्शन किया और मांग की कि FDI के फैसले को तुरंत वापस लें, नही तो आम आदमी पार्टी उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.