जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT; 
शुक्रवार को हरदा जिला के सिराली थाना प्रभारी सुशील पटेल द्वारा थाना परिसर में नगर की सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी द्वारा स्कूल के बालक-बालिकाओं को थाने से संबंधित सारी जानकारियां दी गईं। बच्चों को आरोपी महिला-पुरुष लॉकप दिखाये गये।
बच्चों ने हथकड़ी एंव बंदूके भी देखीं। बच्चों को जिले के थाने व तहसील की भी जानकारीयां भी दी गई। इस तरह बच्चों की जिज्ञासा हुई पुरी। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के प्रचार्य कमल किशोर उमरिया, जितेन्द्र पारे, सुनील मालवीय, स्कूल की प्राचार्य शिक्षका एंव पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
