कटनी एसपी रहे गौरव तिवारी के किसान पिता बोले- "बेमिसाल है बेटा" | New India Times

संदीप शुक्ला,लखनऊ, NIT; ​कटनी एसपी रहे गौरव तिवारी के किसान पिता बोले- "बेमिसाल है बेटा" | New India Timesकटनी में एसपी रहे गौरव तिवारी के तबादले के बाद वहां के लोगों द्वारा किए जा रहे आंदोलन और इसके सुर्खियों में आने से तिवारीपुर के लोग गदगद हैं। वाराणसी मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर चौबेपुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाला गांव तिवारीपुर ही गौरव की जन्मस्थली है। गौरव के तबादले से जुड़ी हर खबर पर गांव और परिवार के लोगों की निगाहें लगी हैं।​कटनी एसपी रहे गौरव तिवारी के किसान पिता बोले- "बेमिसाल है बेटा" | New India Timesपिता अरुण तिवारी बेहद खुश हैं कि आज उनके बेटे की ईमानदारी की चर्चा हर तरफ हो रही है। नातेदार-रिश्तेदार से लेकर गांव के लोगों और पहचान वालों के फोन आ रहे हैं, वे खुद दरवाजे पर मिलने और बधाई देने आ रहे हैं। एक पिता को और क्या चाहिए।

अरुण कहते हैं कि उनका बेटा बेमिसाल है। बेटे की निर्भीक कार्यशैली उसे सलाम करने के लिए प्रेरित कर रही है। उसकी ईमानदारी हर किसी को प्रेरित कर रही है। गांव के युवाओं में जोश है। अरुण सीने पर हाथ रखकर कहते हैं कि भगवान करे कि ऐसा बेटा हर किसी को मिले। गांववाले गद-गद हैं कि गौरव ने तिवारीपुर की शान में चार-चांद लगा दिए हैं।​कटनी एसपी रहे गौरव तिवारी के किसान पिता बोले- "बेमिसाल है बेटा" | New India Timesजमींदार घराने से ताल्लुक रखने वाले अरुण खुद खेती-किसानी संभालते हैं। कहते हैं कि कटनी में हो रहे आंदोलन से पता चलता है कि वहां ईमानदार अफसर की जरूरत है। वहां की आम जनता सड़क पर इसलिए उतरी क्योंकि वे गौरव जैसी कार्यशैली वाले अफसर के माध्यम से बेहतर भविष्य की आस लगाए बैठी है। रही बात तबादले की तो वह सरकारी नौकरी की एक कड़ी है।

गौरव के बड़े भाई अपूर्व तिवारी निजी आइटीआई के प्रबंधक हैं। दोनों भाइयों के एक बड़ी बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है। गौरव के परदादा मारकंडेय तिवारी जमींदार थे। परदादा के सगे भाई रामलखन तिवारी आर्डिनरी भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के सेक्रेटरी रहे जबकि गौरव के बाबा केदारनाथ तिवारी के छोटे भाई एसएन तिवारी हाइकोर्ट में जज थे। गौरव के बड़े पिता अजीत कुमार तिवारी भी रिटायर्ड जज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.