संदीप शुक्ला, मुरैना (मध्यप्रदेश ), NIT;
मध्यप्रदेश के चंबल संभाग में रेत की अवैध खनन जारी है। अवैध खनन से जहाँ महसूल विभाग को बडी चपत लग रही है वहीं रेती के ओवरलोड वाहनों से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध खनन और रेत की ओवरलोड वाहनों का निकलनाजारी है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वालों के सगे संबंधी प्रदेश के सत्ताधारी पार्टी या जनप्रतिनिधि हैं, जिस कारण प्रशासन भी इन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना क्षेत्र में रात को सैकड़ो ट्रकों को ओवरलोड रेत ले जाते हुए देखा जा सकता है। यहाँ गौर करने वाली बात यह भी है कि अब रेत माफियाओं ने जिला प्रशासन से खौफ खाते हुए आवागमन का रास्ता बदल दिया है। आगरा और अलीगढ को जाने वाले ट्रक अब रुहेरा, बरेठी और अन्य खदानों से भरकर मौ, मेंहगाव और गोरमी थाना क्षेत्र को बड़ी ही वीरतापूर्वक पार करके ले जाते हैं।
एक तरफ बेबाक कलेक्टर इलैयाराजा टी और तेजतर्रार भिंड एसपी अनिल सिंह कुशवाहा जी जिले के सभी थानों को चाकचौबंद करने का आदेश दे रहे हैं और कहीं से भी कोई चूक होने की स्थिति में कार्यवाही की बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ रात के अंधेरे में सभी आदेशों को धता बताते हुए रेत माफिया अपना काम जारी रखे हुए हैं। यही हाल भारौली थाना क्षेत्र का भी हैं जहां अभी 2 दिन पहले ही खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की थी लेकिन फिर भी यहां स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
