बागपत में सर्वोच्च न्यायालय के प्रसिद्ध वकील एपी सिंह ने की मुकेश जैन के केस की पैरवी | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT: 

आज जगन्नाथ मिश्र धातु प्राईवेट लिमिटेड़ डूंडाहेड़ा के मालिक मुकेश जैन के केस की पैरवी करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के प्रसिद्ध वकील एपी सिंह जिला अदालत पहुंचे। वार्ता के दौरान एपी सिंह ने बताया कि वह पिछले दिनों डूंडाहेड़ा खेकड़ा में नाले के पास जगन्नाथ मिश्र धातु प्राईवेट लिमिटेड़ में लगी आग के मामले में फैक्ट्री मालिक मुकेश जैन के खिलाफ दर्ज मुकदमें में मुकेश जैन को अग्रिम जमानत दिलाने के लिये यहां आये है। कहा कि उन्होने मजिस्ट्रेट मीनू शर्मा जी के न्यायालय को अवगत कराया है कि जगन्नाथ मिश्र धातु प्राईवेट लिमिटेड़ के मालिक मुकेश जैन आईआईटी रूड़की से शिक्षित एक मेटलर्जीकल इंजीनियर है और मुकेश जैन को धातु को पिघलाने का लगभग 40 साल का अनुभव है। एपी सिंह ने बताया कि जगन्नाथ मिश्र धातु प्राईवेट लिमिटेड़ फैक्ट्री में एल्यूमिनियम, मैग्नीशियम, तांबा, सीसा, क्रोम, सिलिकन, मैग्नीज आदि की मिश्र धातुऐं बनायी जाती है। यहॉं जो भी धातुऐं और कैमिकल इस्तेमाल किये जाते है वह धातुओं को पिघलाने के लिये सद्भावना पूर्ण औद्योगिक कार्य के लिए इस्तेमाल किये जाते है। फैक्ट्री में विस्फोटक करने या विस्फोटक बनाने के उद्देश्य से कुछ भी पदार्थ नही रखा जाता है। ऐसे में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5 क के तहत फैक्ट्री के खिलाफ मुकदमा दायर करना इस कानून का उल्लंघन है। कहा कि इस कानून में विस्फोटक पदार्थ उसे ही माना गया है जो विस्फोट कारित करने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा हो। इस अवसर पर अनेकों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी मुकेश जैन के खिलाफ दर्ज मुकदमा तुरन्त वापिस लेने का प्रशासन से अनुरोध किया। इस अवसर पर खेकड़ा निवासी सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि मुकेश जैन को हम वर्षो से जानते है वह सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर भाग लेते है और अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली के अग्रणी नेताओं में से है। मुकेश जैन के खिलाफ दर्ज गलत मुकदमा वापस लेने के लिए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब से नाला रोड़ डुंडाहेड़ा में भगवान जगन्नाथ के नाम की यह कम्पनी खुली है तब से 50 साल से उजाड़ पड़े खेकड़ा के इस क्षेत्र में विकास कार्य शुरू हो गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.