बिटिया दिशा वागरेचा के आशीर्वाद समारोह में उमड़ा जनसैलाब, वागरेचा परिवार ने किया भव्य आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

बिटिया दिशा वागरेचा के आशीर्वाद समारोह में उमड़ा जनसैलाब, वागरेचा परिवार ने किया भव्य आयोजन | New India Times

मेघनगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्वर्गीय नगर सेठ मिश्रीमल वागरेचा के पुत्र संथारा साधक हंसमुख लाल वागरेचा एवं श्रीमती स्नेहलता वागरेचा के पुत्र पंकज वागरेचा एवं श्रीमती सपना वागरेचा की सुपुत्री दिशा वागरेचा के शुभ विवाह अवसर पर आशीर्वाद समारोह एवं स्वरुचि भोज का भव्य आयोजन किया गया।

मेघनगर-झाबुआ रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर ढलती शाम और भीनी-भीनी ठंडी हवाओं के बीच विवाह के शुभ अवसर पर वागरेचा परिवार द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानगरों से पधारे कलाकारों ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए और उपस्थित मेहमानों का भरपूर मनोरंजन किया।

बिटिया दिशा वागरेचा के विवाह समारोह में बड़ी संख्या में मेहमानों ने शिरकत कर लजीज पकवानों का स्वाद लिया और बिटिया को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं।

इस अवसर पर पंकज, नीलेश, संजय सहित वागरेचा परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.