न्यू डिजिटल पब्लिक स्कूल, सेहरी खुर्द में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

न्यू डिजिटल पब्लिक स्कूल, सेहरी खुर्द में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन | New India Times


शनिवार को न्यू डिजिटल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नाटक, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र,

उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा शानदार विज्ञान प्रदर्शनी का स्टॉल भी लगाया गया। छात्रों ने अपने मॉडल और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे अतिथियों ने काबिले-तारीफ बताया।

न्यू डिजिटल पब्लिक स्कूल, सेहरी खुर्द में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन | New India Times

अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम आयोजक एवं विद्यालय के प्रबंधक बबलू पाठक द्वारा आए हुए मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया।

मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि जहां भी आगे की शिक्षा ग्रहण करें, पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

विशिष्ट अतिथि कमरुज्जमा खान ने कहा कि आज के दौर में देश का भविष्य छात्र-छात्राओं के कंधों पर है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया, ताकि वे अपने क्षेत्र, जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

आभार प्रदर्शन

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पाठक ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कमाल अहमद, बबलू खान, सुशील तिवारी, अब्दुल लतीफ, अमित दुबे, वीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, राम बिलाग यादव, अजय चतुर्वेदी, आरिफ मकसूद, अनूप सिंह, भारत तिवारी, लौटूराम पाण्डेय, संदीप गुप्ता, बुद्धिसागर, ज्ञानदेव मौर्या, शिवा पाठक, रीना शुक्ला, नेहा पाठक, सोनी पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.