मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पांढुरना जिला इकाई द्वारा विधायक कार्यालय में जिला स्तरीय संगठनात्मक पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला, ब्लॉक, नगर एवं ग्रामीण बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से एस.आई.आर. प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची से कथित रूप से गलत तरीके से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया गया। उपस्थित नेताओं ने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटाया गया है तो उसकी जांच कर सुधार की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पांढुरना विधानसभा प्रभारी जिनेश जैन ने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, पांढुरना कांग्रेस प्रभारी रामू टेकाम, सहप्रभारी सुरेश कपाले, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उईके, विधायक नीलेश उईके, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडाम, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास कॉम्बे, सौसर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र यमदे, सेवादल जिला अध्यक्ष जनार्दन टापरे, वरिष्ठ नेता आनंदराव कोल्हे, जिला प्रवक्ता विठ्ठल गायकवाड़, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मीना ढोके, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत धुर्वे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जिमी टाकभौरे, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण धुर्वे, युवा विधानसभा अध्यक्ष बंटी ठाकुर, राजीव गांधी पंचायत जिला अध्यक्ष रवि खापरे, क्षेत्रीय अध्यक्ष गणपति आगरे एवं मोहम्मद सिराज सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, ओम पटेल, मधु भाऊ, श्रीमती शारदा धूमाल सहित पांढुरना जिला, ब्लॉक एवं नगर की विभिन्न कांग्रेस इकाइयों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी रूपरेखा तय की गई।

