रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर से 5 किमी दूर अनास नदी के तट पर प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत दूधेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के पुर्व तैयारीयां जोरों से चल रही है। दूधेश्वर महादेव मंदिर समिति के रवि वर्मा ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शिवरात्रि के अवसर पर, हवन, भक्ति, एवं विशाल प्रसादी वितरण का आयोजन समाजसेवी बृजेंद्र चुन्नू शर्मा परिवार एवं मित्र मंडल द्वारा किया जायेगा। समिति के सदस्यों द्वारा परिसर का साफ सफाई, आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है।
समिति के पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि आज से 31 वर्ष पूर्व वर्ष 1994 में शिवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। यहां मंदिर का प्रभाव इतना बढ़ रहा है कि, यहां प्रतिवर्ष आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही अनास नदी के किनारे होने से यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर लाभ लेंने की अपील की है।

