अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबर से राज्यसभा को मिली धमकी, 20 करोड़ रुपए की रंगदरी नहीं देने पर पूरे परिवार को उठा लेने की मिली धमकी | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबर से राज्यसभा को मिली धमकी, 20 करोड़ रुपए की रंगदरी नहीं देने पर पूरे परिवार को उठा लेने की मिली धमकी | New India Times
राज्यसभा सांसद संजय यादव

बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद को अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबर से 20 करोड़ की रंगदरी की मांग की गई है और ना देने पर पूरे परिवार को उठा लेने की बात कही गई। इस मामले को पटना से दिल्ली तक पत्र लिखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद संजय यादव को अंतर्राष्ट्रीय फोन नंबर से कुख्यात अपराधी जोगिंदर ग्योंग उफॅ जोगा डाॅन ने 20 करोड़ रंगदारी देने की मांग की है। डाॅन ने इसके लिए 10 दिनों का मोहलत भी दिया है और नहीं देने पर पूरे परिवार को उठा लेने की भी बात कही है।

इसकी जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति सिंह ने आज शाम देते हुए मीडिया को बताया कि राज्यसभा सांसद संजय यादव को जब धमकी दी जा रही थी तो उस समय मैं उनके बगल में ही था। उन्होंने कहा कि, संजय पटना में ही रहते हैं और इनका परिवार दिल्ली में रहता है। उन्होंने कहा कि यह गैंग पैसा की मांग करता है, नहीं देने पर हत्या कर देने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि, यह काफी खतरनाक गैंग है।

उन्होंने कहा कि, मामले को लेकर पटना के सचिवालय थाना में रपट लिखाई गई है। उन्होंने कहा कि बिहार डीजेपी, हरियाणा डीजीपी, मुख्यमंत्री बिहार और दिल्ली के गृह मंत्रलय सहित कई को इसकी जानकारी पत्र द्वारा दी गई है।राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता श्री सिंह ने गृह मंत्रलय से मांग की है कि इसे गंभीरता से लेते हुए परिवार को सुरक्षा दी जाए।

मामले को लेकर के बिहार पुलिस तहकीकात में जुट गई है

By nit