औरंगाबाद मार्ग पर सामने से डनलप और डीसीएम की हुई टक्कर, डनलप सवार की मौत | New India Times

वी.के. त्रिवेदी/राम लखन सिंह, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

औरंगाबाद मार्ग पर सामने से डनलप और डीसीएम की हुई टक्कर, डनलप सवार की मौत | New India Times

औरंगाबाद मार्ग पर बियर की दुकान के सामने डनलप और डी सी एम भिड़ने से डनलप सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मनोज कुमार पाल पुत्र रामसरन आयु 30 वर्ष सुबह 9 बजे औरंगाबाद रोड पर गन्ना छीलने के लिए डनलप लेकर अपने खेत पर जा रहा था कि तभी विपरीत दिशा से आ रही डीसी शएम ने सामने से टक्कर मार दी जिससे डनलप सवार मनोज कुमार पाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने निजी वाहन से मोहम्मदी सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने स्थित नाजुक देखकर मनोज को शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी 10 वर्ष पूर्व गांव चुरई पुरवा थाना मैगलगंज सरिता से हुई थी। मृतक अपने पीछे 2 बेटी अनुष्का 9 वर्ष तथा आर्शिका 5 वर्ष को छोड़ा है। पत्नी सरिता तथा परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। डी सी एम व चालक हरिप्रसाद पुत्र नोनी राम आयु 25 वर्ष निवासी गांव इंद्रजागीर थाना नबाब गंज बरेली निवासी हैं एजो जौनपुर से यू के लिपटिस लेकर सितारगंज उत्तराखंड जा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर हरिप्रसाद व डी सी एम को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.