नगर पंचायत पीपीगंज में पहले और दूसरे दिन भी छठ पर्व की खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़ | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत पीपीगंज में पहले और दूसरे दिन भी छठ पर्व की खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़ | New India Times

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत पीपीगंज में लोक आस्था का महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं व उनके परिजनों में उत्साह है। नगर समेत ग्रामीण अंचलों के बाजरो में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार सुबह से पूजन सामग्री, फल-फूल, कोसी आदि की खरीदारी के लिए बाजारों में काफी भीड़ रही है। ऐसे में कस्बों में जाम की स्थिति बन रही है। सूर्योपासना का महापर्व छठ को लेकर शहर समेत ग्रामीण बाजारों की चहल पहल बढ़ गई है। छठ पूजा को लेकर श्रद्धालु जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

नगर पंचायत पीपीगंज में पहले और दूसरे दिन भी छठ पर्व की खरीदारी को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़ | New India Times

सुख-समृद्धि और आस्था के महापर्व को लेकर बाजारों में पूजन सामाग्री, फल, फूल, कोसी, दउरा, सूप आदि से बाजार सज गया है। पूजन सामाग्री की बढ़ती कीमतों भी आस्था के इस महापर्व के उत्साह को फीका नहीं कर पा रही हैं। घरों में एक ओर जहां पूजा की तैयारी में व्रती जुट गए हैं, वहीं बाजार में केला, संतरा, अनानास, अनार, सेब, सिंघाड़ा, नारियल, गन्ना, हल्दी, मूली, अदरक की लोग खरीदारी कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व पीपीगंज कस्बा चौकी प्रभारी नितिन कुमार श्रीवास्तव के अगुवाई में मेन मार्केट, मेन चौराहे पर फोर्स की उचित व्यवस्था की गई है। जिससे मार्केट में खरीदारी करने आए लोगों को कोई दिक्कत ना हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.